Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण

25 Aug 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260825 WA0033 IMG 20260825 WA0038 IMG 20260825 WA0036 IMG 20260825 WA0037 IMG 20260825 WA0035 1

डीडवाना-कुचामन जिले में  नगरीय निकाय आम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजकीय बांगड उच्च माध्यमिक विद्यालय,डीडवाना में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया की हर बारीकी को गंभीरता से सीखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में मतदान दलों का प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि चुनाव की पूरी सफलता मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों की सजगता पर निर्भर करती है।

प्रशिक्षण सत्र में मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम और प्रपत्रों को भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को तैयार करने, सील करने और मॉक पोल आयोजित करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया । इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने खुद कुछ कमरों में जाकर मतदान अधिकारियों से बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट के संचालन और विभिन्न वैधानिक प्रपत्रों (Statutory Forms) को भरने की प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे और उनकी शंकाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में समय पर मॉक पोल कराना और उसका सर्टिफिकेट तैयार करना अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों को बिना किसी त्रुटि के शुद्धता से भरने पर विशेष जोर दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आयोजित हो सके।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, सुखराम पिंडार, प्रशिक्षु तहसीलदार मीनाक्षी, मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह सहित निर्वाचन शाखा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!