Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

भुगतान अटका तो महुली में थमीं जरूरी सुविधाएं, चार माह से बंद शौचालय और खराब हैंडपंपों से बढ़ी परेशानी

25 Aug 2026, 08:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
InShot 20260825 201850859

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र की महुली ग्राम पंचायत में भुगतान की अड़चन अब आम लोगों की परेशानी का कारण बनती दिखाई दे रही है। महुली बस स्टैंड का सार्वजनिक शौचालय करीब चार महीने से बंद है, तो दूसरी ओर हैंडपंप मिस्त्री का भुगतान नहीं होने से कई खराब हैंडपंपों की मरम्मत अटकी हुई है। स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रभावित होने से ग्रामीणों और राहगीरों में नाराजगी है।IMG 20260825 WA0026
महुली-पोलवा और पतरिहा गांवों के बीच स्थित बस स्टैंड पर रोजाना आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। ग्रामीण बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठानों के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। बसों के इंतजार में आने वाले यात्रियों के लिए सार्वजनिक शौचालय एक जरूरी सुविधा है, लेकिन करीब चार माह से बंद होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं के सामने विशेष रूप से समस्या खड़ी हो रही है।
शौचालय के समीप ही खेल मैदान है। शौचालय बंद होने के कारण कुछ लोग मैदान के किनारे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध भी उठ रही है। बस स्टैंड के दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण दुकान पर बैठना तक मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने शौचालय की तत्काल सफाई कराकर उसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोलने की मांग की है।IMG 20260825 WA0045
वहीं ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई हैंडपंप खराब बताए जा रहे हैं। हैंडपंप मिस्त्री का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी मरम्मत प्रभावित होने से ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को पेयजल के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं का संचालन किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए।
महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि केयरटेकर का भुगतान नहीं होने से सार्वजनिक शौचालय की सफाई और देखरेख प्रभावित हुई है। इसी तरह हैंडपंप मिस्त्री के भुगतान की समस्या के कारण कुछ हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कराकर शौचालय को तत्काल चालू कराने के साथ खराब हैंडपंपों की मरम्मत भी कराई जाएगी।नी
महुली (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र की महुली ग्राम पंचायत में भुगतान की अड़चन अब आम लोगों की परेशानी का कारण बनती दिखाई दे रही है। महुली बस स्टैंड का सार्वजनिक शौचालय करीब चार महीने से बंद है, तो दूसरी ओर हैंडपंप मिस्त्री का भुगतान नहीं होने से कई खराब हैंडपंपों की मरम्मत अटकी हुई है। स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रभावित होने से ग्रामीणों और राहगीरों में नाराजगी है।
महुली-पोलवा और पतरिहा गांवों के बीच स्थित बस स्टैंड पर रोजाना आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। ग्रामीण बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठानों के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। बसों के इंतजार में आने वाले यात्रियों के लिए सार्वजनिक शौचालय एक जरूरी सुविधा है, लेकिन करीब चार माह से बंद होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं के सामने विशेष रूप से समस्या खड़ी हो रही है।
शौचालय के समीप ही खेल मैदान है। शौचालय बंद होने के कारण कुछ लोग मैदान के किनारे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध भी उठ रही है। बस स्टैंड के दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण दुकान पर बैठना तक मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने शौचालय की तत्काल सफाई कराकर उसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोलने की मांग की है।
वहीं ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई हैंडपंप खराब बताए जा रहे हैं। हैंडपंप मिस्त्री का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी मरम्मत प्रभावित होने से ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को पेयजल के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं का संचालन किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए।
महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि केयरटेकर का भुगतान नहीं होने से सार्वजनिक शौचालय की सफाई और देखरेख प्रभावित हुई है। इसी तरह हैंडपंप मिस्त्री के भुगतान की समस्या के कारण कुछ हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कराकर शौचालय को तत्काल चालू कराने के साथ खराब हैंडपंपों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj28 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sonbhadra28 Sep

गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!