शहडोल के सोहागपुर क्षेत्र की युवती ने पटवारी की गंदी हरकतों की शिकायत कलेक्टर से की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शहडोल :सोहागपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पटवारी की अश्लील हरकतों की शिकायत कलेक्टर से की है. युवती ने कलेक्टर को बाकायदा सबूत सौंपकर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. युवती अपनी जमीन संबंधी काम के लिए पटवारी के पास पहुंची थी. काम के बदले रिश्वत लेने के बाद भी पटवारी का मन नहीं भरा. उसने युवती से वाट्सएप पर अश्लील चैटिंग की और फिर होटल मिलने के लिए बुलाया.
पटवारी को 15 हजार की रिश्वत दी।
कलेक्टर को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं. वह अपनी अपनी पुश्तैनी जमीन संबंधी काम और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी के पास पहुंची. पटवारी ने काम के एवज में उनसे ₹20 हज़ार रुपये की मांग की. उसने ₹15000 नगद दे भी दिए. युवती का कहना है कि पटवारी ने काम करने के बदले उसे होटल में बुलाने और अपने साथ रहने का प्रस्ताव रखा.
युवती ने पटवारी पर मानसिक दबाव और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि शिकायत करने की बात कहने के बाद पटवारी ने उसका जमीन संबंधी काम नहीं किया. जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया. युवती ने पटवारी पर शिकायत नहीं करने के लिए दबाव बनाने और जान से मरवाने धमकी देने का आरोप भी लगाया. युवती ने 22 अगस्त को कलेक्टर को शिकायत संबंधी साक्ष्य सौंपे. इसमें व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं.
बीते 6 माह से परेशान कर रहा पटवारी।
युवती कलेक्टर को ये भी बताया कि पटवारी उसे बीते 6 माह से परेशान कर रहा था. युवती के अनुसार पटवारी ने उससे कहा कि तुम्हारा काम कर दूंगा लेकिन होटल में आना पड़ेगा. युवती का कहना है कि शिकायत करने के बाद उसे डर सताने लगा है. पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।