लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान धराशायी, बाल-बाल बचे लोग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_थाना क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश अब कच्चे मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। बारिश के चलते बुटवेढ़वा गांव में अलग-अलग स्थानों पर दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। संयोगवश दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बुटवेढ़वा निवासी संजय कुमार पुत्र जोखू राम का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। मकान में आवश्यक घरेलू सामग्री रखी हुई थी। अचानक मकान धराशायी होने से उसमें रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
वहीं, इसी गांव के निवासी ऐनुल सिद्दीकी पुत्र निजामुद्दीन सिद्दीकी का कच्चा मकान भी रात में अचानक भरभराकर गिर गया। बताया गया कि इसी कमरे में ऐनुल सिद्दीकी के माता-पिता रहते थे। मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले ही खतरे का अंदेशा हो गया था, जिसके बाद वे अपने पुत्र के यहां चले गए थे। उनके सुरक्षित स्थान पर चले जाने के बाद रात में मकान गिर पड़ा। समय रहते परिवार के बाहर चले जाने से बड़ा हादसा टल गया।
लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर एवं कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने तथा पीड़ित परिवारों के नुकसान का आकलन कर उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रूह कांप जाने वाली तस्वीर! खुशी मातम में बदली - मऊ में बड़ा हादसा 💔* उत्तर प्रदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिजली संकट से कृष्णा नगर कॉलोनी में पानी को तरसे लोग, नित्यक्रिया के लिए भी भटकने की नौबत…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।