Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन कन्विक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, ₹81 हजार जुर्माना

26 Aug 2026, 09:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1787761155609 FB IMG 1787761160461

महराजगंज।

ऑपरेशन कन्विक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, ₹81 हजार जुर्माना –

महराजगंज। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महराजगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई है। नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने अभियुक्त अम्बेश गुप्ता पुत्र सुदामा गुप्ता, निवासी सैलदह उर्फ कवलदह, थाना पुरन्दरपुर को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास और ₹81,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 225/2023 में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 376(2)ढ/506 भादवि, 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन के मुताबिक अभियुक्त ने नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाने के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी देने का भी आरोप था।

मामले की घटना 09 अगस्त 2023 की बताई गई है। पुलिस ने विवेचना पूरी करते हुए 15 सितंबर 2023 को अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद अभियोजन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई।

इसी प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), जनपद महराजगंज की अदालत ने अभियुक्त अम्बेश गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं ₹81,000 अर्थदंड की सजा सुनाई।

प्रभावी पैरवी में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

तत्कालीन क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज कुमार सिंह – विवेचक

विनोद कुमार सिंह, एडीजीसी – अभियोजन अधिकारी

महिला कांस्टेबल संज्ञा तिवारी – कोर्ट मुहर्रिर

कांस्टेबल मनोज यादव – पैरोकार

महराजगंज पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी विवेचना और अभियोजन विभाग के साथ समन्वित पैरवी लगातार जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!