हरिद्वार से पधारे संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज का रावतभाटा में स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगू / रावतभाटा। हरिद्वार से रावतभाटा पधारे संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज का नया बाजार स्थित सुरेश छाबड़ा के निवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया गया। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के निवासियों की ओर से महाराज श्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया।
पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि छाबड़ा परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज की अगवानी की। इस अवसर पर मनीष गिरी ने रावतभाटा में पंजाबी समाज की एकता एवं अखंडता की सराहना करते हुए समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
महाराज श्री ने मनीष गिरी को हरिद्वार स्थित धर्मशाला में सपरिवार आने का आमंत्रण दिया। वहीं सुरेश छाबड़ा ने भी मनीष गिरी के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
स्वागत समारोह के दौरान सुरेश छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, सिद्धार्थ छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, हर्ष छाबड़ा सहित श्रद्धालुओं ने संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsराधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…
पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 13-13 टेबलों पर तीन चरणों में होगी गिनती पाली, 13 सितम्बर। नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझालावाड़। नगर परिषद निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
फलोदी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान श्री सतनामसिंह आईपीएस,…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पॉश इलाके पाल रोड पर सुबह एक पालतू डॉग ने रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक (IG)…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर : सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए राममिलन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।