Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बल्लारपुर पेपर मिल का नया मालिक कौन? गुजरात के फिनक्वेस्ट ग्रुप के हार्दिक भारत पटेल ने संभाली कमान, 3000 करोड़ के कर्ज में डूबी BILT को ऐसे मिला नया जीवन

28 Aug 2026, 06:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260828 WA0427

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

बल्लारपुर (चंद्रपुर) | कभी एशिया की सबसे बड़ी पेपर मिल के रूप में जानी जाने वाली बल्लारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BILT) का मालिकाना हक अब बदल चुका है। थापर ग्रुप के गौतम थापर की यह ऐतिहासिक कंपनी अब गुजरात के बड़े कारोबारी घराने फिनक्वेस्ट ग्रुप के नियंत्रण में है। इस ग्रुप के प्रमुख हार्दिक भारत पटेल अब BILT के नए प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

 

खास बात यह है कि यह कोई आम बिजनेस डील नहीं थी। थापर समूह ने अपनी यह कंपनी बाजार में बेची नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट दिवालिया प्रक्रिया (IBC) के तहत कंपनी का मालिकाना हक फिनक्वेस्ट ग्रुप के पास चला गया।

 

कैसे 3000 करोड़ के कर्ज में डूबी देश की सबसे बड़ी पेपर कंपनी?

 

1. कर्ज संकट और दिवालियापन (2020):

गौतम थापर के अवंथा ग्रुप की यह कंपनी कभी भारत में राइटिंग और प्रिंटिंग पेपर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी। लेकिन भारी कर्ज और गलत प्रबंधन के कारण कंपनी डूबने लगी। कंपनी पर SBI समेत कई बैंकों का 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज बकाया था। कर्ज न चुकाने पर मामला NCLT मुंबई बेंच में गया और कंपनी को कॉर्पोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (CIRP) में डाल दिया गया।

 

2. फिनक्वेस्ट ने खरीदे सभी कर्ज:

इसी दौरान गुजरात के पटेल परिवार की NBFC कंपनी ‘फिनक्वेस्ट फायनान्शियल सोल्यूशन्स’ ने चाल चली। फिनक्वेस्ट ने SBI समेत अन्य बैंकों से BILT के सारे बकाया कर्ज को भारी डिस्काउंट पर खरीद लिया। इससे फिनक्वेस्ट खुद ही दिवालिया प्रक्रिया में सबसे बड़ा कर्जदाता (लेंडर) बन गया।

 

3. बिना नीलामी के सीधा ट्रांसफर, केंद्र के आशीर्वाद की चर्चा:

आमतौर पर ऐसी कंपनियों के लिए खुली नीलामी होती है और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को कंपनी मिलती है। लेकिन BILT के मामले में सीधा हस्तांतरण हुआ। बाजार में चर्चा है कि इस पूरी डील में केंद्र सरकार का आशीर्वाद फिनक्वेस्ट ग्रुप को मिला था।

 

4. NCLT से मंजूरी (अप्रैल 2023):

अप्रैल 2023 में NCLT ने फिनक्वेस्ट ग्रुप के रिवाइवल प्लान (Resolution Plan) को आधिकारिक मंजूरी दे दी। इस प्लान के तहत पटेल परिवार ने BILT का कानूनी नियंत्रण हासिल कर लिया और कंपनी को कोर्ट की प्रक्रिया से बाहर निकालकर फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू की।

 

अब क्या है प्लान?

नई मैनेजमेंट के बाद हार्दिक भरत पटेल ने कंपनी की कमान संभाली है। कंपनी का फोकस अब अपने पुराने प्रोडक्शन को फिर से खड़ा करने पर है। खासकर हरियाणा के यमुनानगर स्थित मुख्य पेपर मिल को दोबारा पूरी क्षमता से शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र के बल्लारपुर स्थित ऐतिहासिक मिल को लेकर भी नई योजना बनाई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

नागपुर शहर में एसआईआर का दूसरा चरण शुरू , अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 नवंबर को

प्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार नागपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, कार्यक्रम के तहत दूसरा चरण शुरू कर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

तान्हा पोला के अवसर पर नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने आपली बस सेवाओं की विशेष घोषणा की है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने शुक्रवार 11 सितंबर 2026 तान्हा पोला…

पूरी खबर पढ़ें →
*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के उपचार हेतु बढ़ाया गया मदद का हाथ*
Nagpur11 Sep

*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के उपचार हेतु बढ़ाया गया मदद का हाथ*

*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

मेगा ब्लाॅक के कारण विदर्भ और दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मध्य रेलवे 11 और 12 सितंबर की रात के दौरान टिटवाला रेलवे-स्टेशन पर करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी
Nagpur11 Sep

नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी

नागपुर शहर की प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा काली, पीली मारबत आज एक बार फिर देखने को मिलेगी। नागपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!