Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

लोन दिलाने के नाम पर उज्जवल कैपिटल पर ठगी का आरोप, महिलाओं ने कंपनी कार्यालय में किया हंगामा

29 Aug 2026, 04:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅। गढ़वा। भवनाथपुर और केतार प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर उज्जवल कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कथित रूप से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कर्पूरी चौक के समीप स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचीं और जमा राशि वापस करने की मांग को लेकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि लोन देने से पहले सिलाई मशीन, कूलर, फ्रिज, मिक्सी सहित अन्य सामान उपलब्ध कराने की बात कहकर उनसे नकद राशि ली गई, लेकिन निर्धारित समय पर सामान नहीं दिया गया।

IMG 20260829 WA0028

अलग-अलग महिलाओं से ली गई रकम

IMG 20260829 WA0030

महिलाओं के अनुसार, सिघिताली की रजमतिया देवी से 6,300 रुपये, लालो देवी, लालती देवी, मिला देवी, बिमला देवी और कांति देवी से 4-4 हजार रुपये, आरती देवी से 6,300 रुपये लिए गए। वहीं केतार की नुरेशा बानो से 4 हजार रुपये, तबसुन आरा से 5,500 रुपये और गीता देवी से 6,300 रुपये लिए जाने का आरोप है।

IMG 20260829 WA0031

इसके अलावा लोहरगाड़ा की कौशल्या देवी, झगराखांड के धर्मेंद्र कुमार से 7 हजार रुपये तथा विजय राम से 4,600 रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। महिलाओं का आरोप है कि इसी तरह भवनाथपुर और केतार प्रखंड के विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाओं से पैसे लिए गए।

सामान नहीं मिलने पर कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

महिलाओं के मुताबिक, बुधवार को उन्हें सामान देने का आश्वासन दिया गया था। जब सामान नहीं मिला तो बड़ी संख्या में महिलाएं कंपनी के कार्यालय पहुंचीं और अपनी जमा रकम वापस करने की मांग करने लगीं। हंगामे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

महिलाओं ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने दो लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की

हंगामे की सूचना मिलने पर भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन मौके पर पहुंचीं और कंपनी से जुड़े बताए जा रहे राहुल कुमार और रणबीर सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गईं। थाना प्रभारी के अनुसार, उस समय किसी ने दोनों के खिलाफ लिखित आवेदन नहीं दिया था, इसलिए पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

महिलाओं का आरोप है कि बुधवार शाम थाना से छूटने के बाद राहुल कुमार और रणबीर सिंह कार्यालय बंद कर वहां से चले गए।

गुरुवार को थाने पहुंचीं महिलाएं

गुरुवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं भवनाथपुर थाना पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि बुधवार को दोनों व्यक्तियों को थाना लाया गया था, लेकिन उस समय कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। गुरुवार को आवेदन प्राप्त हुआ है और राहुल कुमार एवं रणबीर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

समूह बनाकर 60 हजार रुपये लोन का दिया गया था झांसा

बताया जाता है कि कर्पूरी चौक के समीप चपरी निवासी दशरथ साह के मकान में राहुल कुमार और रणबीर सिंह ने कंपनी का कार्यालय किराये पर लिया था। इसके बाद भवनाथपुर और केतार प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं को 60 हजार रुपये तक का लोन दिलाने की बात कही गई।

महिलाओं के अनुसार, उन्हें बताया गया कि लोन लेने के लिए समूह बनाना जरूरी है। साथ ही लोन देने से पहले कंपनी की ओर से सिलाई मशीन, कूलर, फ्रिज, मिक्सी आदि सामान उपलब्ध कराने की बात कही गई और सामान के अनुसार निर्धारित राशि नकद जमा करने को कहा गया।

महिलाओं का आरोप है कि कंपनी कर्मियों के आश्वासन पर उन्होंने पैसे जमा कर दिए, लेकिन सामान नहीं मिलने और कार्यालय बंद होने के बाद उन्हें ठगी की आशंका हुई।

अब पुलिस में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और प्राथमिकी की कार्रवाई की बात कही गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पूरे मामले में कितनी राशि की वसूली हुई और कथित तौर पर कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!