Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर निगम में राजस्व वसूली के निजीकरण के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल, संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

29 Aug 2026, 04:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260829 162809सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर निगम के सामान्य सम्मेलन दिनांक 24.08.26 में विषय क्रमांक-6 के तहत राजस्व वसूली का कार्य निजी संस्था के हाथों में सौंपने के जन-विरोधी प्रस्ताव के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल एवं नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव व सभी कांग्रेसी पार्षदों ने पीली कोटी से पैदल मार्च करते हुए संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि नगर निगम के 48 वार्डों में पहले से ही राजस्व कर संरक्षक मौजूद हैं, फिर भी भाजपा शासित निगम निजीकरण का खेल रहा है। वहीं भवन-भूमि शाखा की लापरवाही से अवैध कॉलोनियों और नक्शा विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई न करने से निगम को लगभग 25 करोड़ के भूमि जुर्माने की हानि हो चुकी है। जिला शहर कांग्रेस, अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सागर नगर निगम को भाजपा ने लूट का अड्डा बना दिया है। जब 48 राजस्व कर संरक्षक निगम में पहले से ही मौजूद हैं तो निजी कंपनी को ठेका देने की क्या जरूरत है? यह सीधे-सीधे कर्मचारियों के पेट पर लात और पर्दे के पीछे उन पदों को रिक्त करने की साज़िश है और उनके के भविष्य पर डाका है। अगर पद रिक्त हैं तो मोहन सरकार सरकारी भर्ती क्यों नहीं करती? क्योंकि निजी हाथों में देकर कमीशनखोरी करनी है। नगर निगम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालकर अंत में वसूली का डंडा आम जनता पर चलेगा। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर नहीं होने देगी। अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि निगम का रवैया भी कांग्रेसी पार्षदों के साथ ठीक नहीं है उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, ने कहा कि मैंने सदन में इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है। यह प्रस्ताव पूरी तरह से भ्रष्टाचार की बू से भरा है। भाजपा के लोग निगम को बेचना चाहते हैं। 48 वार्डों के राजस्व संरक्षकों का क्या होगा? क्या उन्हें घर बैठा दिया जाएगा? सच्चाई यह है कि निगम के अधिकारी और सत्ताधारी मिलकर राजस्व वसूली के नाम पर निजी कंपनी को देकर जनता का पैसा लुटवाना चाहते हैं। शहर में रोजगार ना होने के कारण पुरुष मजदूरी करने निकल जाते महिलाएं घरों में अकेले रहती है ऐसे में ये वसूली करने वाले अभद्रता कर सकते हैं हम सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो जनता के साथ निगम का घेराव करेंगे। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भवन-भूमि शाखा का हाल देख लीजिए। शहर में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से कट रही हैं, नक्शा विरुद्ध बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं, सिर्फ नोटिस का खेल चल रहा है। कार्रवाई के नाम पर जीरो। इसी लापरवाही से निगम को 25 करोड़ का चूना लग चुका है। पहले अपने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाओ, फिर निजीकरण का ज्ञान बांटो। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है – एक तरफ अतिक्रमण को संरक्षण, दूसरी तरफ वसूली को निजी हाथों में देकर जनता को लूटना। जिला शहर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि यह निजीकरण का प्रस्ताव 7 दिवस के भीतर वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड में जन-जागरण कर उग्र आंदोलन करेंगे एवं पुतला दहन, धरना और घेराव करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन का वाचन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया आभार आनंद हैला ने माना
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की ।ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व श्री अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने ,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ,चक्रेश सिंघई ,शिव शंकर गुड्डू यादव ,संदीप सबलोक ,शैलेन्द्र तोमर ,कमलेश तिवारी ,अवधेश तोमर हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा ताहिर खान , नीलेश अहिरवार हीरालाल चौधरी,शशि जाटव , महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी ,रेखा सोनी लीलाधर सूर्यवंशी ,प्रदीप पप्पू गुप्ता ,हीरालाल चौधरी समीर खान एडवोकेट रजनी ठाकुर ,रेखा सोनी ज्योति मलैया, रोशनी वसीम खान ,दीनदयाल तिवारी, जाहिद ठेकेदार ,नौशाद अब्बासी ,डॉक्टर दिनेश पटेरिया, अलीम भाई जान, नरेश सनकत, शैलेश अकेला, अजय लारिया, विनोद रैकवार,प्रशांत रैकवार ,चमन अंसारी, टीकाराम दीवान कुंजीलाल लड़ियां, पंकज सिंघई ,जितेंद्र रोहण सागर साहू ,उवेश खान, सुनील ठाकुर ,मयंक ठक्कर ,टीकाराम दीवान, रामशंकर सेन ,गोपी यादव, संजय अहिरवार ,प्रशांत रैकवार , खट्टू शुक्ला, कृष्ण कांत अहिरवार,शरद पुरोहित आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थिति थे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!