Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

30 Aug 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

झाडोल (उदयपुर), 30 अगस्त 2026। हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की नवीन गठित कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रातः 10:00 बजे सांवरिया सेठ मंदिर, दमाणा (मगवास) में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह के निर्देशानुसार संगठन की रीति-नीति एवं कार्ययोजना के अनुरूप आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने की। बैठक में मंडल महामंत्री शंकर सिंह पंवार सहित नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में प्रितम भट्ट (संयुक्त महामंत्री), नीरज कुमार जैन (कोषाध्यक्ष), भारत सिंह (उपाध्यक्ष संगठन), देवी लाल पटेल, मोहनलाल चव्हाण, प्रभु लाल पूर्बिया, शेखर मिश्रा (मीडिया प्रभारी) एवं शिव लाल साधु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने हिन्दुत्व, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

hindu mahasabha

बैठक में निर्णय लिया गया कि । अभियान के तहत झाडोल क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं ढाणी तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, गौ सेवा एवं स्वदेशी अवधारणा के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत परिचय-मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा मंदिर परिसर में सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धौलपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कोली विजयी रही हैं।
Dholpur22 Sep

धौलपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कोली विजयी रही हैं।

उपसभापति पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि कुल 60 वोट पड़े, जिनमें रेखा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर
Jhabua22 Sep

तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर

90 लोगों ने किया रक्तदान, अतिथियों एवं चिकित्सा टीम ने बढ़ाया उत्साह अमित पाटीदार/सारंगी। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Sagar22 Sep

कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणेशोत्सव पर्व के समापन अवसर पर भगवान श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!