अंधविश्वास पड़ा भारी: महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप, छह आरोपी जेल भेजे गए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ गढ़वा जिला नगर ऊंटारी, अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में 55 वर्षीय महिला दिलबशिया देवी को कथित रूप से डायन बताकर मारपीट करने और गर्म पानी डालकर झुलसाने के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
22 अगस्त की है घटना
पुलिस के अनुसार, घटना 22 अगस्त 2026 की है। भोजपुर निवासी दिलबशिया देवी, पति विशुनदेव उरांव, के साथ गांव के कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान महिला पर गर्म पानी डाल दिया गया, जिससे वह झुलस गईं।
पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर नगर ऊंटारी थाना में कांड संख्या 176/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर मामले में नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में—
पर्मिला देवी (52 वर्ष)
दया उरांव (68 वर्ष)
गया उरांव (70 वर्ष)
सोनू उरांव (24 वर्ष)
बिकेश उरांव उर्फ विकास उरांव (28 वर्ष)
श्रद्धा देवी (50 वर्ष)
सभी भोजपुर गांव, थाना नगर ऊंटारी, जिला गढ़वा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अंधविश्वास के खिलाफ पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे डायन-बिसाही, ओझा-गुणी और अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें। किसी व्यक्ति पर डायन होने का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है।
पुलिस ने कहा है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर लोग तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस को सूचना दें। अंधविश्वास के नाम पर किसी व्यक्ति के साथ हिंसा या प्रताड़ना करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।