Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोपाल लाल धाकड़ लगातार चौथी बार बने खंड अध्यक्ष

30 Aug 2026, 10:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260830 WA0043

बेगूं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड बेगूं की साधारण सभा बैठक रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, छापरा बेगूं में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठन की रीति-नीति एवं नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गोपाल लाल धाकड़ को लगातार चौथी बार खंड अध्यक्ष चुना गया।

बैठक दोपहर 12 बजे प्रवासी कार्यकर्ता एवं जिला सचिव माध्यमिक श्री कमलेश कुमार धाकड़ के मुख्य आतिथ्य तथा खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक के प्रथम सत्र में प्रवासी कार्यकर्ता कमलेश कुमार धाकड़ ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का विस्तृत परिचय देते हुए संगठन की रीति-नीति एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके पश्चात खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

इसके बाद नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख पांच पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें गोपाल लाल धाकड़ को अध्यक्ष, मदनलाल राठौड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशा रानी बैरागी को महिला उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र रेगर को मंत्री तथा मुकेश कुमार धाकड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत ने संगठन में कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया तथा एक कार्यकर्ता किस प्रकार संगठन को उच्च स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इस विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इसके पश्चात खंड कार्यकारिणी के अन्य पदों पर मनोनयन की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में शंभूलाल कुमावत को संगठन मंत्री, ओम प्रकाश गुर्जर, रामपाल मीणा, सुरेश चंद्र शर्मा एवं कविता सिंधी को संगठन सहमंत्री बनाया गया। शिवराज गोस्वामी को उपाध्यक्ष पुरुष एवं मीना सेन को महिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

विभिन्न शिक्षक संवर्गों के प्रतिनिधियों में पूरणमल मीणा को अध्यापक सदस्य, बंसीलाल सालवी को वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, गोपाल लाल धाकड़ को प्राध्यापक सदस्य, नंदलाल कुमावत को प्रधानाचार्य सदस्य, सुभाष चंद्र पंचोली को शारीरिक शिक्षक सदस्य, संतोष कुमावत को महिला शिक्षक सदस्य, बालकिशन गुरुजी को संस्कृत शिक्षक सदस्य, रतनलाल वैष्णव को प्रयोगशाला सहायक सदस्य, राकेश कुमार धाकड़ को पुस्तकालयाध्यक्ष सदस्य, रमेश चंद्र शर्मा को सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य, सुमति कुमार लुहाड़िया को प्रबोधक सदस्य, राजू कुमावत को कंप्यूटर शिक्षक सदस्य तथा रामलाल धाकड़ को पंचायत शिक्षक सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक में सुरेश कुमार गुर्जर, सत्तार शेख मोहम्मद, शांतिलाल धाकड़, अशोक कुमार धाकड़, सत्यनारायण वैष्णव, सोहनलाल शर्मा, कमल छिपा, मुकेश कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित शिक्षकों ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया |

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!