Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

31 Aug 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 


 

 

 

Screenshot 20260831 195524 Facebook

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल

प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!