Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा उत्साह, 454 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

31 Aug 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा उत्साह, 454 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
नगर निगम चुनाव  सोमवार तक कुल 530 नामांकन पत्र जमा, निगम कार्यालय में दिनभर रही गहमागहमी
पाली, 31 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में पार्षद पद के दावेदारों की आवाजाही बनी रही। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे। दिनभर नामांकन स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा।
नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन निर्धारित प्रक्रिया के तहत पांचों जोन में कुल 454 नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए गए। इसके साथ ही नगर निगम आम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान अब तक कुल 530 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हो चुके हैं।
पांचों जोन में जमा हुए नामांकन – रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि जोनवार नामांकन की स्थिति के अनुसार प्रथम जोन, जिसमें वार्ड संख्या 1 से 13 तक शामिल हैं, में कुल 90 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। वहीं द्वितीय जोन के वार्ड संख्या 14 से 26 तक में 117 नामांकन पत्र, तृतीय जोन के वार्ड संख्या 27 से 39 तक में 96 नामांकन पत्र, चतुर्थ जोन के वार्ड संख्या 40 से 52 तक में 115 नामांकन पत्र तथा पंचम जोन के वार्ड संख्या 53 से 65 तक में 112 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पांचों जोन में जमा हुए नामांकन पत्रों की कुल संख्या 530 हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण – सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। अंतिम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंगलवार को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा -सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इस दौरान नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, ललित दवे, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, अनिल नामा, कुलदीप जोशी, रामलाल एवं ताराचंद सेजू सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।04 02 2 01 1 4 03 2

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!