अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, दो प्रकरण दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, दो प्रकरण दर्ज
पांढुर्णा, 31 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.
वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम भीमखेड़ी एवं गढ़मऊ में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल की झाड़ियों के पास पन्नियों तथा ड्रमों में हाथ भट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए एकत्रित लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। बरामद महुआ लाहन का नियमानुसार सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)च के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल, आरक्षक श्री मुकेश राहांगडाले, आरक्षक सुश्री श्रद्धा राहांगडाले, आरक्षक श्री अंकुश मरावी सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।