बिलासपुर- इंदौर- बिलासपुर 18233/18234 ट्रेन का ठहराव अब वेंकटनगर रोटेशन पर भी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम.रेलवे बिलासपुर रेल मंडल नें रेल यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और इंदौर-बिलासपुर-इंदौर ट्रेन क्रमांक 18233/18234, नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव अब वेंकटनगर रेलवे-स्टेशन पर भी दिए जाने का निर्णय किया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार रेलवे बोर्ड से इसके लिए मंजूरी मिलने के बाद दपूम.रेलवे के परिचालन विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
जानकारी अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस 18233/18334 ट्रेन का वेंकटनगर रेलवे-स्टेशन पर ठहराव 02 सितंबर 2026 से दिया जायेगा। इस ट्रेन के वेंकटनगर स्टेशन पर ठहराव होने से इसके आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को इसका लाभ मिल सकता है।
दपूम रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस 18234, 02 सितंबर 2026 से दोपहर मे 01:47 बजे वेंकटनगर रेलवे-स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट रूकने के बाद दोपहर 01:49 बजे यहां से आगे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार 18233 इंदौर- बिलासपुर- इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस,03 सितंबर 2026 से सुबह 11:03बजे वेंकटनगर रेलवे-स्टेशन पर पहुंचेगी और सुबह 11:05 बजे यहां से आगे बिलासपुर के लिए रवाना होगी ।प्राप्त हुई जानकारी अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन का यह ठहराव फिलहाल अभी छह महिनों के लिए दिया गया है, बाद में इसका ठहराव स्थाई रूप से किया जा सकता है।
मालूम हो कि वेंकटनगर रेलवे-स्टेशन, बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत पेन्ड्रारोड रेलवे-स्टेशन का नजदीकी स्टेशन है, और यह मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के अंतर्गत आता है, इस ट्रेन के वेंकटनगर स्टेशन पर ठहराव दिए जाने से इस स्टेशन के आसपास सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को इसका लाभ मिल सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लवकुशनगर/छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनगाव ,प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ) : सहकारी साखर कारखानदारीचे अर्थकारण भक्कम करण्यासाठी कारखान्याच्या कार्यक्षेत्रात उसाचे क्षेत्र आणि एकरी…
पूरी खबर पढ़ें →
१ हजार कोटींच्या ठेवी; १,८०० कोटींचा व्यवसाय | सलग तिसऱ्या वर्षी शून्य टक्के एनपीए; सभासदांना १० टक्के लाभांश…
पूरी खबर पढ़ें →
लोणी प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ): कृत्रिम बुद्धिमत्ता आजच्या युगातील प्रभावी आणि स्मार्ट सहायक ठरत असली, तरी मानवी भावना,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट 🖊️🖊️🖊️🖊️ बिलासपुर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।