Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

अमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी – लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ - धार, मध्य प्रदेश

संस्‍कृति विभाग द्वारा सम्‍पूर्ण मध्‍यप्रदेश में किया जा रहा श्रीकृष्‍ण पर्व, सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्‍य

अमझेरा। श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन – धार के सहयोग से जन्‍माष्‍टमी के पावन अवसर पर सम्‍पूर्ण मध्‍यप्रदेश में ‘श्रीकृष्‍ण पर्व’ का भव्‍य एवं दिव्‍य आयोजन किया जा रहा है। मध्‍यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्‍ण की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 एवं 4 सितम्‍बर, 2026 को सायं 7 बजे से थाना परिसर के पीछे, अमझेरा (धार) में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा।

संचालक, संस्‍कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि अमझेरा को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से जुड़े पौराणिक प्रसंग का साक्षी माना जाता है। मान्यता है कि रुक्मिणी को शिशुपाल से विवाह से बचाने के लिए श्रीकृष्ण उन्हें अमझेरा से लेकर द्वारका की ओर चले थे। रुक्मिणी के भाई रुक्मी ने श्रीकृष्ण का पीछा किया और दोनों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें श्रीकृष्ण ने रुक्मी को पराजित किया। यही वह कथा-भूमि है, जहां कृष्ण का प्रेम, पराक्रम और लोकजीवन एक साथ दिखाई देते हैं। अमझेरा के प्राचीन मंदिर, तालाब, छतरियां, कुएं और किला इस क्षेत्र की ऐतिहासिक समृद्धि की कहानी कहते हैं।

3 सितंबर, 2026 : कृष्ण-लीला और भक्ति के रंग

श्रीकृष्ण पर्व के पहले दिन ‘श्रीकृष्ण लीला’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति श्री हर्षित शर्मा एवं साथी, भोपाल द्वारा की जाएगी। मंच पर कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं के प्रसंग नृत्य, अभिनय और संगीत के माध्यम से जीवंत होंगे। इसके बाद सुविख्‍यात गायक शर्मा बंधु एवं साथी, उज्जैन की भक्ति गायन प्रस्तुति कृष्ण-भक्ति के सुरों से वातावरण को सराबोर करेगी। लोक एवं शास्त्रीय भावों से जुड़ी इन स्वर-लहरियों में श्रोताओं को श्रीकृष्ण के उस रूप का अनुभव होगा, जो कभी नटखट कान्हा है, कभी प्रेम का प्रतीक और कभी धर्म की रक्षा के लिए खड़ा योद्धा।

4 सितंबर, 2026 : रुक्मिणी हरण से कृष्ण-रुक्मिणी विवाह तक

दूसरे दिन ‘रुक्मिणी हरण एवं विवाह’ प्रसंग पर केंद्रित नृत्य नाटिका सुश्री दुर्गा मिश्रा एवं साथी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। कृष्ण और रुक्मिणी की प्रेम-कथा का यह प्रसंग केवल पौराणिक आख्यान नहीं, बल्कि प्रेम, साहस और अपने निर्णय पर अडिग रहने की कथा भी है। वहीं, सुश्री आकृति सोनी एवं साथी, इंदौर की भक्ति गायन प्रस्तुति इस सांस्कृतिक संध्या को भक्ति के माधुर्य से पूर्ण करेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!