Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ी, किया सीज

08 Sep 2026, 07:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ी, किया सीज - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

पुलिस को देखकर कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के समीप मलिया नदी से मंगलवार की अलसुबह करीब चार बजे अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को धर दबोचा पुलिस द्वारा पकड़े जाने के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई और उसे सीज करते हुए अग्रिम कारवाई में जुट गई

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कनहर और मलिया नदी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप के नुकसान के साथ साथ राजस्व की भी क्षति हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष विंढमगंज रविकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। वाहन को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध खनन व परिवहन नही होने दिया जायेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Hathras08 Sep

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था।…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!