सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। एलम कस्बे में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की संगठनात्मक बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम सुबोध पंवार के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय संयोजक चौधरी रवि पंवार एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर के सानिध्य में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान संगठन की ओर से सुबोध पंवार को जनपद शामली का जिलाध्यक्ष तथा अमित पंवार को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि किसान और मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में किसानों एवं मजदूरों ने संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी बदलू सिंह ने की, जबकि संचालन अंतरराष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र सिंह पंवार ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महासचिव चौधरी संजीव डांगी, राष्ट्रीय महासचिव डीएस रावत, राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार, मेरठ जिलाध्यक्ष प्रदीप फौजी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र एडवोकेट, युवा जिलाध्यक्ष बागपत कमलदीप तोमर तथा शामली जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ चौधरी सनी निर्वाल एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा बालकिशन, संगीता चौधरी समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुबोध पंवार एवं नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड तावडू की बैठक आयोजित, 29-30 सितंबर के धरने की तैयारी पर हुई चर्चा।…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।