Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अमझेरा में दो दिवसीय ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का भव्य आयोजन, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने किया स्थल निरीक्षण

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अमझेरा में दो दिवसीय 'श्रीकृष्ण पर्व' का भव्य आयोजन, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने किया स्थल निरीक्षण - धार, मध्य प्रदेश

धार, ((सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 1 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अमझेरा में 3 एवं 4 सितंबर 2026 को सायं 7 बजे से थाना परिसर के पीछे भव्य ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी अमझेरा को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी वरण से जुड़े प्रसंगों की साक्षी माना जाता है। संस्कृति संचालनालय के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा

3 सितंबर 2026 (प्रथम दिवस):

कार्यक्रम की शुरुआत श्री हर्षित शर्मा एवं साथी (भोपाल) द्वारा ‘श्रीकृष्ण लीला’ पर आधारित नृत्य नाटिका से होगी। इसके पश्चात उज्जैन के सुविख्यात गायक शर्मा बंधु एवं साथी द्वारा मनमोहक भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा।

4 सितंबर 2026 (द्वितीय दिवस):

दूसरे दिन सुश्री दुर्गा मिश्रा एवं साथी (भोपाल) द्वारा ‘रुक्मिणी वरण एवं विवाह’ प्रसंग पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। संध्या के अंतिम चरण में सुश्री आकृति सोनी एवं साथी (इंदौर) द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, कला प्रेमियों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!