डीएम की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सिद्धार्थनगर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का गमला भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में प्राचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और आधुनिक कौशल के प्रति रुचि विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
समिति के सदस्यों ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक के बाद जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी. एन. ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विभिन्न कक्षों एवं विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 11, 2026 हरिद्वार। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।