Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

झारखंड में बारिश का कहर, इन 4 जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखंड में बारिश का कहर, इन 4 जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम - गढ़वा, झारखंड

गढ़वा से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है.
रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (Low-Pressure System) के झारखंड की ओर बढ़ने से राज्यभर के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है. मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में भारी बारिश दर्ज की गई है. इसमें सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में 217 मिमी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

चार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'
मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू और गढ़वा जिलों में 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना जताते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. इन इलाकों में स्थानीय नदियों (जैसे उत्तर कोयल और अमानत) के जलस्तर में अचानक उछाल आने और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की गंभीर स्थिति बनने का खतरा है.

ये भी पढ़ें: बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर उफान पर, 4 फाटक खुले; 1330 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले
सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है. आईएमडी के अनुसार यहां 11 से 20 सेमी की बारिश हो सकती है. वहीं, राजधानी रांची और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जगहों पर 6 से 11 सेमी की बारिश की संभावना जताई गई है.

नदियों का बढ़ा जलस्तर
स्वर्णरेखा, खरकई, दामोदर और उत्तर कोयल नदियों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने वज्रपात (आकाशीय बिजली) की आशंका को देखते हुए किसानों को खेतों में जाने से परहेज करने और तेज बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सख्त हिदायत दी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 3 सितंबर से राज्य में मौसम की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!