Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामवासियों ने जुटाए 4.30 लाख, स्कूल को दिए कंप्यूटर व आधुनिक सुविधाएं

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्रामवासियों ने जुटाए 4.30 लाख, स्कूल को दिए कंप्यूटर व आधुनिक सुविधाएं - CHITTORGARH, राजस्थान

बेगू / मड़ावदा। गांव के बच्चों को डिजिटल एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए मड़ावदा ग्रामवासियों ने अनुकरणीय पहल करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 4 लाख 30 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस राशि से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर, तीन कंप्यूटर सेट मय फर्नीचर तथा बिजली कटौती से राहत के लिए इनवर्टर व लाइट फिटिंग की व्यवस्था की गई।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार व्यास ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय स्टाफ ने ग्रामवासियों के समक्ष बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर एवं डिजिटल शिक्षा हेतु कंप्यूटर की आवश्यकता रखी थी। इस पर ग्रामवासियों ने बैठक कर आपसी सहयोग से राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया और विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ग्रामवासियों के सहयोग से सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए टेबल-बेंच सहित फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। साथ ही डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन कंप्यूटर सेट स्थापित किए गए हैं। इससे अब विद्यालय के बालक-बालिकाओं को आधुनिक तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

मड़ावदा ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय को सहयोग देने की परंपरा पहले से ही जारी है। पूर्व में भी ग्रामवासियों ने टीन शेड, वाटर कूलर, बड़ी एलईडी वॉल, डिजिटल बेल, ब्लूटूथ साउंड सिस्टम तथा खेल मैदान में पत्थर की ट्रॉलियां डलवाकर विद्यालय के विकास में योगदान दिया है।

1 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर सेट सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के संजय सिंह भाटी, पुखराज मीणा, गजेन्द्र राव, ओमप्रकाश गुर्जर, बनवारी लाल वैष्णव, मनोहर मीणा, चंद्रकला वैष्णव, रेणु आमेटा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने ग्रामवासियों के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक जनसहयोग से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल प्रेरणादायक साबित होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!