जयचन्दपुरा में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 8 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयचन्दपुरा में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 8 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन
जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के जयचन्दपुरा राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जयचन्दपुरा में 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय स्तर (बालिका वर्ग) की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु बुधवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य/केन्द्राध्यक्ष गिरिजेश पाण्डेय की अध्यक्षता एवं नोडल प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पिंगोलिया के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई।
स्थानीय शिक्षक हरफूल जाट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की। इस पर ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।
शिक्षक रामसिंह ने बताया कि इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के पांच जिलों – जयपुर, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ एवं खैरथल-तिजारा की बालिकाएं भाग लेंगी।
बैठक में भाग लेने वाली टीमों के नाश्ता, भोजन, आवास, टेंट, चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था एवं खेल मैदान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्राध्यापिका मंजू शर्मा ने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए एक मुख्य प्रबंधन समिति एवं सात उपसमितियों का गठन ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ में से किया गया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। अगली बैठक अगले रविवार को श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में रखने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
*फोटो कैप्शन:* जयचन्दपुरा में क्रीड़ा प्रतियोगिता की
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर, 25 अक्टूबर। भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउदयपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को उदयपुर की ट्रांजिट विजिट पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह…
पूरी खबर पढ़ें →
*चंद्रपुर :* महाराष्ट्र राज्य पुणे के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शनिवार, दिनांक 24 अक्टूबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
महर्षि वाल्मीकि मानवीय मूल्यों के महान प्रतीक -महापोर बुबकिया पाली मे महर्षि वाल्मीकि जयन्ति मनाई धूमधान से, प्रतिभाओ…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका बेगूं के नवनिर्वाचित बोर्ड का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार, 26 अक्टूबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्य जीवो के लिए जानलेवा हो रहे आवारा कुत्तो के झुंड आवारा कुतो की बढती संख्या आमजन एंव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।