Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Churu

नगर निकाय आम चुनाव – 2026 चूरू जिले में1 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु प्राप्त कुल 2055 अभ्यर्थियों के कुल 2372 नामांकन पत्रों की हुई संवीक्षा, 392 नामांकन पत्र खारिज, अब कुल

02 Sep 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

चूरू, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्राप्त कुल 2055 अभ्यर्थियों के कुल 2372 नामांकन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा की गई। संवीक्षा के बाद अब कुल 1882 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के कुल 430 वार्डों के लिए कुल 2055 अभ्यर्थियों के कुल 2372 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सदस्य पद हेतु प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा मंगलवार को हुई।

उन्होंने बताया कि संवीक्षा के बाद अब नगरपालिका बीदासर में 133 अभ्यर्थियों के 142 नामांकन पत्र, तारानगर में 125 अभ्यर्थियों के 125 नामांकन पत्र, साहवा में 65 अभ्यर्थियों के 65 नामांकन पत्र, रतननगर में 75 अभ्यर्थियों के 75 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 226 अभ्यर्थियों के 241 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 150 अभ्यर्थियों के 161 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 282 अभ्यर्थियों के 302 नामांकन पत्र, छापर में 97 अभ्यर्थियों के 109 नामांकन पत्र, नगरपरिषद चूरू में 251 अभ्यर्थियों के 262 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 266 अभ्यर्थियों के 274 नामांकन पत्र तथा सरदारशहर में 212 अभ्यर्थियों के 224 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 392 नाम निर्देशन पत्र खारिज हुए हैं। इनमें बीदासर में 55, तारानगर में 8, चूरू में 39, रतननगर में 11, रतनगढ़ में 64, राजलदेसर में 59, राजगढ़ में 16, छापर में 16, सुजानगढ़ में 85 व सरदारशहर में 39 नाम निर्देशन पत्र खारिज किए गए हैं।

गौरतलब है कि जिले की नगरपरिषद चूरू में 269 अभ्यर्थियों के 301 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 297 अभ्यर्थियों के 359 नामांकन पत्र, सरदारशहर में 241 अभ्यर्थियों के 263 नामांकन पत्र, नगरपालिका बीदासर में 168 अभ्यर्थियों के 197 नामांकन पत्र, तारानगर में 126 अभ्यर्थियों के 133 नामांकन पत्र, साहवा में 65 अभ्यर्थियों के 65 नामांकन पत्र, रतननगर में 86 अभ्यर्थियों के 86 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 243 अभ्यर्थियों के 305 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 174 अभ्यर्थियों के 220 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 283 अभ्यर्थियों के 318 नामांकन पत्र, छापर में 103 अभ्यर्थियों के 125 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे।

*गुरुवार को दोपहर 03 बजे तक ले सकेंगे अभ्यर्थिता वापस*

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद हेतु प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों में से गुरुवार, 03 सितंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 04 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी।
— — — — — — — — — —

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!