Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,.315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद

02 Sep 2026, 10:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,.315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में सागर पुलिस द्वारा अपराधियों, असामाजिक तत्वों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भय और दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक युवक के फोटो एवं वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें वह देशी कट्टा प्रदर्शित करते हुए फायरिंग करता दिखाई दे रहा था।

युवक द्वारा उक्त सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित कर आमजन में भय उत्पन्न करने तथा अपनी आपराधिक छवि प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कैंट पुलिस ने तत्काल तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर जांच प्रारंभ की।

सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो-वीडियो एवं अन्य सूचनाओं का सूक्ष्मता से परीक्षण करने पर युवक की पहचान शुभम पटेल पिता डालचंद्र पटेल, निवासी चंद्रशेखर वार्ड, सागर के रूप में हुई। आरोपी की पहचान सुनिश्चित होते ही पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्र की।

तत्पश्चात योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कजलीवन मैदान के पास, थाना कैंट क्षेत्र से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस,विधिवत बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कैंट में धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में हथियार के स्रोत, सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री तथा आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विवेचना की जा रही है।

थाना कैंट पुलिस द्वारा एक ही सप्ताह में अवैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध यह दूसरी महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सागर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन,आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री,अपराध को बढ़ावा देने वाली पोस्ट, भय एवं दहशत फैलाने वाले वीडियो तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके भय फैलाना या स्वयं की आपराधिक छवि स्थापित करना मनोरंजन नहीं, बल्कि गंभीर दंडनीय कृत्य है। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले अथवा किसी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

आपकी सतर्कता अपराध नियंत्रण और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट निरीक्षक रोहित डोंगरे, सहायक उप निरीक्षक माधव, प्रधान आरक्षक खूबसिंह, आरक्षक प्रदीप शर्मा, आशीष यादव, सृजन तिवारी एवं भानु सहित थाना कैंट पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त
Sagar12 Sep

जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की…

पूरी खबर पढ़ें →
बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद
Guna11 Sep

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसभा कक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक
Indore11 Sep

MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी – नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर कांटाफोड़ थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन क
शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त
Sagar11 Sep

शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!