Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद सिंह ने उपहार में दी पल्सर बाइक

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फिल्म 'हनुमान अंश' में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद सिंह ने उपहार में दी पल्सर बाइक - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सुरखी विधानसभा के ग्राम आगरा के सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेत्र ज्योति की कमजोरी को कभी आड़े नहीं आने दिया।

फिल्म 'हनुमान अंश' में उनके द्वारा गाया भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई' लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। सुनील की इस सफलता पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

मंत्री जी ने आत्मीयता से पूछा – तुम्हारी इच्छा क्या है? सुनील ने कहा – मुझे पल्सर बाइक चाहिए।

इस पर मंत्री जी ने तुरंत उन्हें नई पल्सर बाइक भेंट कर दी। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ है।

शारीरिक चुनौती के बाद भी उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं। युवा नेता आकाश सिंह राजपूत द्वारा भी सुनील को लगातार मंच और प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खेती से दूध उत्पादन तक… कलेक्टर का फोकस, लक्ष्य पूरे करें और किसानों को दिलाएं योजनाओं का लाभ रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता से
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक सम्पन्न, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में दिल्ली रैली के लिए रणनीति तय
महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह एवं विशाल समागम ‘स्वर्णकार गूँज’ कार्यक्रम सतना में सम्मलित हुए सांसद प्रतिनिधि एवं मैहर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष सोनी जी*
error: Content is protected !!