Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

दूध के दाम बढ़ाओ, वरना कल से वितरण बंद! झालावाड़ में पशुपालकों का प्रदर्शन, गाय के दूध के 80 और भैंस के दूध के 100 रुपए प्रति लीटर की मांग।

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दूध के दाम बढ़ाओ, वरना कल से वितरण बंद! झालावाड़ में पशुपालकों का प्रदर्शन, गाय के दूध के 80 और भैंस के दूध के 100 रुपए प्रति लीटर की मांग। - JHALAWAR, राजस्थान

झालावाड़ 1 सितंबर। दूध की बढ़ती लागत और पशुपालकों की परेशानियों को लेकर बुधवार को पशुपालक एवं किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पशुपालकों ने प्रदर्शन किया। पशुपालक शहर के खंडिया क्षेत्र में एकत्र होकर रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।

ज्ञापन में पशुपालकों ने बताया कि चारा, खल, चुनी-दाना सहित पशु आहार की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ पशुओं की चिकित्सा, डॉक्टर की फीस और रखरखाव का खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में वर्तमान दरों पर दूध बेचने से लागत तक नहीं निकल पा रही है और परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो रहा है।

पशुपालकों ने गाय के दूध का भाव 80 रुपए तथा भैंस के दूध का 100 रुपए प्रति लीटर किए जाने की मांग की। साथ ही देसी घी का भाव 1000 रुपए और गाय के घी का 1500 रुपए प्रति किलो निर्धारित करने की मांग रखी।

मांग नहीं मानी तो दूध वितरण बंद करने की चेतावनी
पशुपालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार से दूध का वितरण बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पशुपालक एवं किसान संघ के सदस्य धरने पर बैठेंगे, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पशुपालकों ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेकर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के उचित दाम तय करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!