Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली,10 जिलों के 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

03 Sep 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली,10 जिलों के 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ग्वालियर द्वारा 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में 14 दिवसीय सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, एसपी अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एआरओ ग्वालियर से सेना के अधिकारी कर्नल पंकज कुमार, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर दंडाधिकारी, एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री, इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य, बीएसएनएल के मुख्य अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्नल पंकज कुमार ने भर्ती रैली के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

एडीएम सागर ने विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों एवं उनके द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। भर्ती रैली में शिवपुरी, सागर, छतरपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, भिंड, मुरैना और ग्वालियर सहित 10 जिलों के लगभग 11 हजार आवेदकों के शामिल होने की संभावना है।

इस सेना भर्ती रैली में विभिन्न श्रेणियों के योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती होगी।

इसके साथ ही परमानेंट श्रेणियों में सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। वीमेन मिलिट्री पुलिस की श्रेणी भी भर्ती रैली में शामिल रहेगी।

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है। अभ्यर्थी दलालों या फर्जी दावों से सावधान रहें तथा अपनी मेहनत और तैयारी पर भरोसा करें।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी लाइव अपडेट, एडमिट कार्ड एवं आधिकारिक सूचनाओं के लिए उम्मीदवारों से सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ग्वालियर के आधिकारिक व्हाट्सएप चौनल को फॉलो करने की अपील की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: जिले के माड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 36 लीटर शराब जब्त किया।
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur13 Sep

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur13 Sep

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलला वार्ड में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ चुनाव विजेता मातृशक्ति का हुआ सम्मान
Sagar13 Sep

रामलला वार्ड में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ चुनाव विजेता मातृशक्ति का हुआ सम्मान

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 रामलला वार्ड…

पूरी खबर पढ़ें →
महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष
Satna13 Sep

महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष

रिपोर्ट : प्रवीण कुमार प्रजापति (संवाददाता)ब्यूरो रिपोर्ट: बिरसिंहपुर, मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल! एक…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨17 करोड़ की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी परतें* *सामरी–कुसमी 17 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढों ने खोली निर्माण की पोल;
error: Content is protected !!