भाजपा की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। कस्बे के जैन स्थानक में भारतीय जनता पार्टी मंडल कांधला की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने की, जबकि संचालन अशोक चौहान ने किया। प्रवासी जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां समझाते हुए क्षेत्रवार संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन के लिए कार्य करने की अपील की।
इस दौरान मंडल प्रभारी शक्ति सिंगल, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, महामंत्री दीपक गुप्ता, सतवीर, देवचंद बिरला, रवि नामदेव, आईटी सेल/सोशल मीडिया प्रभारी विनीत शर्मा, सोनू चौहान, राजवीर, बदरू जमा, रज्जो, संदीप सैनी, प्रवेश सैनी, राजीव शर्मा, तनुज कुमार, संजय मित्तल, सादिक, अंकित सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड तावडू की बैठक आयोजित, 29-30 सितंबर के धरने की तैयारी पर हुई चर्चा।…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।