Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

स्कूल बैग लेकर घर से निकला नौवीं का छात्र जैद लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

03 Sep 2026, 06:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्कूल बैग लेकर घर से निकला नौवीं का छात्र जैद लापता, परिजनों में मचा हड़कंप - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

संवाददाता मोहित कुमार

कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान से नौवीं कक्षा का छात्र जैद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र स्कूल बैग लेकर घर से पढ़ाई के लिए निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। छात्र के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। काफी तलाश के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है।

लापता छात्र जैद के पिता जावेद ने बताया कि उनका बेटा कस्बे के नेशनल स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। वह घर से स्कूल बैग लेकर निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी छात्र के बारे में जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने छात्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन कांधला थाने पहुंचे और पुलिस को छात्र के लापता होने की शिकायत दी। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस छात्र के संबंध में जानकारी जुटा रही है और उसे सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर की छत पर ब
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!