मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला स्तरीय ‘युवा संगम एवं उद्यम संवाद’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा संगम में 50 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 17 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ।चयनित युवाओं में अल्ट्राटेक मनावर में 05, एलआईसी मनावर में 07 तथा सागर सीमेंट, जीराबाद में 05 युवाओं का चयन हुआ। चयनित युवाओं को केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान उद्यम संवाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं से उद्योग, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जिला रोजगार अधिकारी श्री सतीश डोडिया ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा संगम एवं उद्यम संवाद जैसे आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें उद्यमिता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।