Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा त्रि स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली

03 Sep 2026, 10:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा त्रि स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली - धार, मध्य प्रदेश

धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में त्रि-स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला-धार द्वारा मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पुरार्द्ध) हेतु विस्तृत समय-सूची एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत रिक्त पदों पर उप निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे, जिसके तहत कुल 26 पंच , 5 सरपंच, 1 जनपद पंचायत सदस्य (सरदारपुर विकासखंड के दसाई से), तथा नगरीय निकाय अंतर्गत नगर परिषद कुक्षी में 1 अध्यक्ष एवं 1 वार्ड (क्रमांक 14) के पार्षद पद पर चुनाव होना है। इन सभी निर्वाचन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में कुल 81 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर संख्यात्मक रूप से मतदान दल तैनात किए जा रहे हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र विकासखंड मुख्यालय तथा अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आर.ओ.) कार्यालय/अनुभाग स्तर पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन के दौरान प्रत्येक पद के लिए निर्धारित निक्षेप (सुरक्षा) राशि जमा कराना अनिवार्य होगी, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार आधी राशि देय होगी।

नामांकन के दौरान आरओ कक्ष में अधिकतम 2 व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति रहेगी तथा वाहन की संख्या 2 तक सीमित की गई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता दिनांक 31 अगस्त 2026 से प्रभावशील हो चुकी है, जो निर्वाचन परिणाम घोषित होने तक लागू रहेगी।

यह आचार संहिता राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, शासकीय विभागों, कर्मियों तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों पर समान रूप से लागू होगी। मतदान की आवश्यकता होने पर मंगलवार 29 सितंबर 2026 को मतदान संपन्न कराया जाएगा, जिसमें मतदाताओं को आयोग द्वारा विहित 23 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

पंचायतों में सरपंच, एवं जनपद पंचायत सदस्य तथा नगरीय निकाय में अध्यक्ष/पार्षद पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से ईवीएम एवं पेंच पद का निर्वाचन मतपेटी के माध्यम से होगा। मतदान समाप्ति के पश्चात पंच पद की मतगणना मतदान केंद्र पर ही पीठासीन अधिकारी द्वारा की जाएगी, जिसके परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।

वहीं, अध्यक्ष, पार्षद, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच के पदों की ईवीएम के माध्यम से मतगणना विकासखंड मुख्यालय पर 03 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगी। निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07922-222765 है।

प्रशासन ने सभी संबंधितों से निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त
Sagar12 Sep

पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!