Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*

03 Sep 2026, 10:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर* - धार, मध्य प्रदेश

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली (FITT) के सहयोग से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (FinTech) जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. बघेल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत AI के लिए 16 तथा FinTech के लिए 16, कुल 32 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, पायथन, डिजिटल भुगतान, ब्लॉकचेन सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकी विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को IIT दिल्ली (FITT) द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

*ये विद्यार्थी होंगे पात्र*

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष (UG 3rd Year), स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (PG 1st Year) तथा स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष (PG 2nd Year) के नियमित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण विद्यार्थियों का चयन लिखित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

– ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026
– लिखित प्रवेश परीक्षा: 8 सितंबर 2026
– परीक्षा का समय: दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक
– कक्षाएं प्रारंभ: 21 सितंबर 2026

इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय के नोडल अधिकारी जितेन्द्र पटेल, मोबाइल नंबर 95750 53898 पर संपर्क किया जा सकता है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त
Sagar12 Sep

पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!