कांठ: ग्राम राजस्व चौपाल में उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों समस्याएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



तहसील कांठ क्षेत्र के गांव गढ़ी में बृहस्पतिवार को राजस्व प्रशासन द्वारा आयोजित की गई ग्राम राजस्व चौपाल में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में दर्ज 25 में से करीब 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी कराया।

उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की आवास से संबंधित, राजस्व, बिजली, पेंशन आदि संबंधित समस्याएं और शिकायतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम राजस्व चौपाल के क्रम में बृहस्पतिवार को यह पहली चौपाल थी। आगे भी रोस्टर के अनुसार गांवों में ग्राम राजस्व चौपालें लगाई जाएंगी और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। मंशा है कि गांव की समस्या गांव में ही निस्तारित की जाए। चौपाल के बाद उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत गढ़ी के पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर चौपाल के दौरान नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, पूर्ति निरिक्षक हितेश कुमार, अवर अभियंता बिजली निगम, ग्राम पंचायत सचिव दिगम्बर सिंह राठी, राजस्व निरीक्षक केदार सिंह, सीएचओ नीतू पाल, लेखपाल गजेंद्र सिंह कश्यप, लेखपाल अली हुसैन, तकनीकी सहायक अमित कौशिक, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी निगार अंजुम, ग्राम प्रधान पति फईम अहमद उर्फ लालू, पंचायत सहायिका सोफिया चौधरी आदि भी उपस्थित रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।