Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले आरोपी वन विभाग की कार्रवाई

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले आरोपी वन विभाग की कार्रवाई - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

मरवाही। जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले मामले में वनविभाग ने दो आरोपी पकड़े गए है। जानकारी के अनुसार जिले में दिनांक 03/09/2026 को वन परिक्षेत्र मरवाही अंतर्गत मरवाही वृत्त, उसाढ़ परिसर के कक्ष क्रमांक 2035 में भालू के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मृत भालू के पिछले दाएं पंजे के 04 नाखून गायब थे। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के द्वारा तत्काल सर्च अभियान प्रारंभ किया गया तथा डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर सघन तलाशी एवं पतासाजी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से भालू के 04 नाखून बरामद किए गए।।।।

वहीं वन विभाग के द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान 1. सुदर्शन यादव, पिता सुखीराम यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बरौर मरवाही, 2. सूरज साहिस, पिता संतोष सहिस , उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बरौर, मरवाही को बरामद नाखूनों को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।।
वहीं सर्च एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत मृत भालू का पशु चिकित्सकों की टीम की उपस्थिति में विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया है। पशु चिकित्सकों द्वारा प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण तीव्र फेफड़ों का संक्रमण) बताया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मृत भालू का विधिवत दाह संस्कार किया गया।
वहीं दाह संस्कार के समय वनमंडलाधिकारी मरवाही श्रीकुमार निशांत के साथ पशु चिकित्सकों की टीम एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं वन विभाग के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी वन्यजीव के मृत पाए जाने पर उसके शव अथवा अंगों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें तथा तत्काल निकटतम वन विभाग कार्यालय को सूचना दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माo सांसद श्री जगदंबिका पाल जी को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के उपरांत जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन दिनांक 13.9.2026 रविवार को
बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
Sagar13 Sep

बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti13 Sep

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kota13 Sep

हिन्दी दिवस पूर्व संध्या पर विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा शाखा द्वारा हिन्दी दिवस के पूर्व अवसर पर श्री राम मंदिर परिसर, गायत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां
Chandauli13 Sep

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!