भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के सभी एसडीएम, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, जनपद सीईओ और सीएमओ को हाई अलर्ट पर रहने और आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग द्वारा उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए थे, जिसके आधार पर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर श्रीमती पाल ने सभी एसडीएम, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
संभावित जलभराव या आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल, होमगार्ड, नाव और अन्य आवश्यक संसाधनों को अलर्ट मोड पर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों, नदियों और नालों के पास बसे गांवों तथा जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनजीवन को प्रभावित होने से बचाया जा सके। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लवकुशनगर/छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनगाव ,प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ) : सहकारी साखर कारखानदारीचे अर्थकारण भक्कम करण्यासाठी कारखान्याच्या कार्यक्षेत्रात उसाचे क्षेत्र आणि एकरी…
पूरी खबर पढ़ें →
१ हजार कोटींच्या ठेवी; १,८०० कोटींचा व्यवसाय | सलग तिसऱ्या वर्षी शून्य टक्के एनपीए; सभासदांना १० टक्के लाभांश…
पूरी खबर पढ़ें →
लोणी प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ): कृत्रिम बुद्धिमत्ता आजच्या युगातील प्रभावी आणि स्मार्ट सहायक ठरत असली, तरी मानवी भावना,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।