Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतः पटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर।

04 Sep 2026, 07:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतः पटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर। - PALI, राजस्थान

स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतः पटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर।
पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग अपनी स्कूटी से रेलवे लाइन के पास पहुंचे, उसे वहां पार्क किया और फिर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन करीब आई, वे सीधे उसके आगे कूद गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना खांडी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। बुजुर्ग 3 साल पहले ही जलदाय विभाग से रिटायर हुए थे।रोहट थाने के एएसआई कमलसिंह ने बताया कि पुखराज (62) पुत्र सवाईराम, निवासी लुंडावास, हाल निवासी रोहट शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी स्कूटी लेकर खांडी गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर पहुंचे।

उन्होंने पटरी के किनारे स्कूटी खड़ी की और वहीं बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे काफी देर तक शांत बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार में पटरी से गुजरने लगी, पुखराज अचानक उठे और ट्रेन के इंजन के ठीक सामने छलांग लगा दी।

हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। लोगों ने रोहट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई कमलसिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर दूर-दूर तक बिखरे शव के हिस्सों को समेटा और एम्बुलेंस की मदद से रोहट सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!