*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
नारनौल 4 सितंबर श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) नारनौल एवं श्री सनातन धर्म एजुकेशन बोर्ड (रजि.) नारनौल द्वारा शुक्रवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रातः 6:00 बजे नारनौल शहर में भव्य शोभायात्रा के श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर टोकरी में ले जाते उनके पिता वासुदेव की भव्य झांकी श्री सनातन धर्म सभा स्कूल पुल बाजार से प्रारंभ होकर पुल बाजार, सराय, महावीर चौक, नलापुर, किला रोड, आजाद चौक, मानक चौक के मुख्य मार्ग से होते हुए विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई।
*शोभायात्रा के मार्ग में भगवान श्री कृष्ण के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और भगवान श्री कृष्ण की जय के उद्घोष तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान श्री धर्मचंद जी छाबड़ा, श्री सनातन धर्म एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन श्री गोपाल शरण गर्ग, श्री बेगराज गोयल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सपना गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री श्री बिशन कुमार सैनी, प्रबंधक श्री केदारनाथ गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री सुशील तायल, श्री मदन मोहन संघी, श्री सत्यव्रत शास्त्री, सचिव श्री सतीश कुमार गर्ग, श्री इंद्र लाल, श्री मनोहर लाल सैनी, डायरेक्टर श्री एम एल गर्ग, ए एस डी स्कूल के प्रिंसिपल श्री भारत भूषण यादव तथा एमएएसडी स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।*
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग ने समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण से समाज में सुख शांति स्मृति और सद्भाव की कामना की। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के सद्भाव मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता एवं गुरु का सम्मान करना चाहिए, ताकि बड़े होने पर उनका जीवन सफल हो।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा के गुरुग्राम मे सफायर 90 माल मे रात पुलिस ने कई स्पा सेंटरो पर छापे मारे। छापामारी…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल की जिला पुलिस लाइन आज साप्ताहिक पुलिस प्रेड का निरीक्षण SP करन गोयल ने किया। इस मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता रविराज भाटी | झाबुआ झकनावदा। ग्राम झकनावदा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
पूरी खबर पढ़ें →
यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तावड़ू पहुंचे, बोले- समाज को पहचान दिलाने के लिए करना होगा संघर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।