Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

श्री जी सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया द्वितीय वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

05 Sep 2026, 10:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री जी सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया द्वितीय वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव - HARIDWAR, उत्तराखंड

आकाश गोस्वामी जिला संवाददाता हरिद्वार

श्री जी सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया द्वितीय वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

हरिद्वार। श्री जी सेवा ट्रस्ट, हरिद्वार की ओर से रामलीला भवन, भीमगोड़ा में द्वितीय वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

महोत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकियां, मधुर भजन-कीर्तन तथा भव्य संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों एवं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा रामलीला भवन ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री जी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर पार्षद सुमित चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों एवं उनके कर्मयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का पावन अवसर है। श्री जी सेवा ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा….

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
Dehradun22 Sep

BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) September 21, 2026 Vande Bharat (देराहदून) क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक…

पूरी खबर पढ़ें →
डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या जारी, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु
Nagaur22 Sep

डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या जारी, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु

डोडियाना। बाबा रामदेव मंदिर डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन जारी है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!