बाइक की टक्कर से कक्षा दो का छात्र घायल गंभीर हालत में जिला अस्पताल शामली रेफर, हादसे के बाद चालक फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। कस्बे में शनिवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से कक्षा दो का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को परिजनों ने कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला खेल निवासी मोहसिन का पुत्र शारिक कक्षा दो में पढ़ता है। शनिवार को वह स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शारिक के पैर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शारिक को उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।
वहीं, हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsचेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पर्यावरण संरक्षण और गणेश विसर्जन को लेकर दशहरा मैदान, 16 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।