Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

होटल फॉर्च्यून गंगा में हुआ ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का भव्य शुभारंभ

07 Sep 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
होटल फॉर्च्यून गंगा में हुआ ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का भव्य शुभारंभ - HARIDWAR, उत्तराखंड

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार

होटल फॉर्च्यून गंगा में हुआ ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का भव्य शुभारंभ

संगीत के सुरों में बंधा स्वर् गंगा परिवार का स्नेह, सदस्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने लूटी महफिल

हरिद्वार। होटल फॉर्च्यून गंगा, हरिद्वार में ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का भव्य एवं आत्मीय शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल कृष्ण शर्मा जी, अजय चतुर्वेदी जी, संदीप गुप्ता जी, दीपक मिश्रा जी, महताब आलम जी एवं डॉ. प्रेम लूथरा जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में परिवार के लगभग 25 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कराओके संगीत के सुरों के साथ सदस्यों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सदस्यों की मधुर गायकी ने जहां सभी का मन मोहा, वहीं गोपाल कृष्ण शर्मा जी ने माउथ ऑर्गन की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।कार्यक्रम में आदित्य जी, अजय चतुर्वेदी जी, अनिल शर्मा जी, अनिरुद्ध जी, एडवोकेट अनिल जी, दीपक मिश्रा जी, फारुख जी, गंगा जोशी जी, गौरव जी, गोपाल कृष्ण शर्मा जी, हर्ष शर्मा जी, इंद्रा जी, अक्षत जी, महताब आलम जी, राहुल बिरला जी, सुशील अग्रवाल जी, रवि अरोड़ा जी, संदीप गुप्ता जी, गोपाल भटनागर जी, डॉ. प्रेम लूथरा जी, अरुणा जी, मीनाक्षी तनेजा जी एवं रचना जी सहित परिवार के सदस्यों ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यहां संगीत के साथ पारिवारिक प्रेम, आत्मीयता और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे की प्रस्तुतियों का उत्साह बढ़ाया और कलाकारों का तालियों से जोरदार स्वागत किया।
स्वर गंगा परिवार द्वारा यह संगीत यात्रा निरंतर जारी रखी जाएगी। परिवार का अगला कार्यक्रम अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर संगीत को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है।
स्वर गंगा परिवार के माध्यम से बच्चों, युवाओं, बड़ों एवं बुजुर्गों को संगीत सीखने, गाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवार का मानना है कि संगीत उम्र का मोहताज नहीं होता—यह बच्चों में प्रतिभा को निखारता है, युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है, बड़ों के तनाव को कम करता है और बुजुर्गों के जीवन में नई ऊर्जा एवं आनंद भरता है।इसी उद्देश्य के साथ स्वर गंगा परिवार संगीत, संस्कार, आत्मीयता और पारिवारिक सौहार्द की इस सुंदर यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!