Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

07 Sep 2026, 04:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस - गढ़वा, झारखंड

श्री बंशीधर नगर। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए गीत, नृत्य सहित विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस - गढ़वा, झारखंड

कार्यक्रम की खास बात रही कि कक्षा 06 से 08 तक के विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के हेड बॉय दिवाकर कुमार एवं हेड गर्ल दीक्षा पांडेय ने विद्यार्थी परिषद के प्रमुख के रूप में कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।IMG 20260906 WA0029कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों और नृत्यों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के साथ केक कटिंग की गई। वहीं विद्यालय की मैनेजमेंट टीम की ओर से सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के लिए विशेष लंच का आयोजन किया गया। इसके अलावा शिक्षकों को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की खुशी और बढ़ गई।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री बीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर श्री मनीष कुमार सिंह, को-डायरेक्टर श्री युवराज सिंह एवं प्राचार्य श्री रविश प्रजापति ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण, मेहनत एवं योगदान की सराहना की।

प्राचार्य श्री रविश प्रजापति ने कहा कि शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका समर्पण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों की सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

चेयरमैन श्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बच्चों को सही दिशा, संस्कार और ज्ञान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं।

डायरेक्टर श्री मनीष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और जीवन-मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

को-डायरेक्टर श्री युवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरु-शिष्य के स्नेह, सम्मान और अपनत्व से सराबोर यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi08 Sep

छग. प्रदेश में निजी स्कूल संस्थान शुरू करने और उनकी मानयता को लेकर अब नियम बदल गए हैं

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में अब निजी स्कूल खोलने शुरू करने और स्कूल की मान्यता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman08 Sep

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

डीडवाना-कुचामन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान द्वारा प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
🌟 गाजीपुर की बेटी प्रीति चौहान ने बढ़ाया जिले का मान 🌟 नंदगंज क्षेत्र के मुड़रभा गांव की बेटी ने भाभा कैंसर हॉस्पिटल, मुंबई में सहायक वैज्ञानिक के पद पर हासिल की नियुक्ति
नगर उंटारी में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर उंटारी में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

नगर उंटारी में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार ₹10.49 लाख नकद, चार चारपहिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!