Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कांधला के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

07 Sep 2026, 08:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कांधला के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

कांधला। पंजाब के लुधियाना में आयोजित नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 में कांधला के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। विश्वजीत मलिक और मंदीप मलिक की इस उपलब्धि से परिवार, कोच और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में विश्वजीत मलिक ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मंदीप मलिक ने 60 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति लगन अहम रही। खिलाड़ियों के माता-पिता ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया और हर कदम पर सहयोग दिया।

विश्वजीत मलिक और मंदीप मलिक की उपलब्धि पर उनके माता-पिता, कोच, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में भी शानदार प्रदर्शन कर कांधला, शामली और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!