राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 को
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 को
हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर फोन कर ले सकते हैं कानूनी जानकारी: सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल, 7 सितंबर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. रितु वाई.के. बहल के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर व्हीकल एक्सीडेंट, एनडीपीएस एक्ट, फौजदारी, दीवानी, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर भी फोन कर आमजन लोक अदालत व अन्य कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी कॉल कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूंह में योग एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित नूंह, 20…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड तावडू की बैठक आयोजित, 29-30 सितंबर के धरने की तैयारी पर हुई चर्चा।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।