Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने घर घर जनसंपर्क किया

07 Sep 2026, 11:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने घर घर जनसंपर्क किया - CHITTORGARH, राजस्थान

बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीता बोहरा ने सोमवार को वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आत्मीय मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी नीता बोहरा ने कहा कि वार्ड में सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

अभियान के दौरान वार्ड की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने जगह-जगह नीता बोहरा का स्वागत किया और चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ घर-घर पहुंचे तथा मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा नगर सह संयोजक तेजमल बोहरा, महामंत्री राकेश गुर्जी, पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल , पूर्व पार्षद मुकेश बोहरा , सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संयोजक ( स्वच्छ भारत अभियान ) दुर्गालाल पालीवाल, बूथ अध्यक्ष अंकित पोरवाल, ओमप्रकाश बोहरा, मनोज बोहरा,भूपेंद्र बोहरा, वार्ड की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड में लगातार चल रहे जनसंपर्क अभियान से चुनावी माहौल तेज हो गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मतदान अपील: भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने वार्डवासियों से आगामी मतदान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और वार्ड के विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नागपुर- जीपीओ का काउंटर अब रात में भी खुला रहेगा

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार नागपुर, सिविल लाइंस पर स्थित प्रधान डाकघर जीपीओ में अब दिन या…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

दारूल उलूम अमजदिया के कई ओर से अपील – त्योहार, निकाह, संदल,अन्य धार्मिक कार्यक्रमों डीजे न बजाएं

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, मुहतमिम अल जामियातुर रजविया दारूल उलूम अजमदिया, नागपुर की ओर से यह अपील…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!