नागपुर- जीपीओ का काउंटर अब रात में भी खुला रहेगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार नागपुर, सिविल लाइंस पर स्थित प्रधान डाकघर जीपीओ में अब दिन या रात किसी भी समय में नागरिक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करवा सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिकों कई सुविधा के लिए नागपुर, सिविल लाइंस स्थित जीपीओ परिसर, नेशनल सार्टिंग हब -एनएसएच, के प्रोसेसिंग यूनिट में रातभर के लिए काउंटर शुरू किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार नागरिकों के लिए यह सुविधा अब 10 सितंबर 2026 से शुरू किया जायेगा।
यह काउंटर प्रतिदिन शाम को 07 बजे से लेकर सुबह 08 बजे तक खुला रहेगा। अभी वर्तमान में जीपीओ का का यह नियमित काउंटर सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 07:30 बजे तक ही खुला रहता है, इसके बाद पार्सल या स्पीड पोस्ट भेजने वालों को दूसरे दिन काउंटर खुलने का इंतजार करना पड़ता है।, रात के समय जरूरत होने पर जीरो माइल स्पीड पोस्ट सेंटर जाना पड़ता है।
इसको ध्यान में रखते हुए अब सिविल लाइंस स्थित जीपीओ परिसर में भी रात के समय में पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि बुकिंग की सुविधा नागरिको के लिए मिलने से राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।.मालूम हो कि नागरिक शहर में पहले रातभर की यह सुविधा केवल जीरो माइल स्पीड पोस्ट सेंटर, और बूटीबोरी एआईसीसी सिथत नेशनल ट्रांसशिपमेंट में ही उपलब्ध था। अब सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर मे भी यह सुविधा शुरू होने से नागपुर शहर में अब तीनों जगहों पर रात में स्पीड पोस्ट, पार्सल आदि बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।.इससे रात के समय मे जरूरत होने पर नागरिकों को स्पीड पोस्ट, पार्सल आदि बुकिंग के लिए आसानी होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…
पूरी खबर पढ़ें →
Samir wankhede bureau chief; The Telangana government is proposing to construct the 'Sujala Sravanthi' irrigation project worth ₹12,000…
पूरी खबर पढ़ें →
राऊ-पीथमपुर रोड पर बाइक सवार अंकित श्रीवास्तव की मौत, साथी गंभीर; बचाव समिति अध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोले ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार ऑरेंज सिटी वाटर सप्लाई और नागपुर नगर निगम नें बुधवार 28 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक जिला विधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क तैयार, फिर भी नहीं दौड़ रहे वाहन; दो रेलवे ओवरब्रिज और एप्रोच मार्ग के निर्माण पर अटका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।