Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दारूल उलूम अमजदिया के कई ओर से अपील – त्योहार, निकाह, संदल,अन्य धार्मिक कार्यक्रमों डीजे न बजाएं

08 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, मुहतमिम अल जामियातुर रजविया दारूल उलूम अजमदिया, नागपुर की ओर से यह अपील की गई है कि त्योहार, निकाह, संदल, जुलूस आदि कार्यक्रमों के अवसर पर डीजे न चलाया जाए। डीजे की कानफोड़ू तेज आवाज से दूसरों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखना चाहिए।

जारी किए गए फतवे में यह स्पष्ट किया गया है कि इस्लाम में किसी दूसरे को कभी भी तकलीफ देना या उनकी सेहत के लिए किसी प्रकार से खतरा पैदा करना जायज नहीं होता है। प्राप्त जानकारी अनुसार डीजे के खिलाफ यह फतवा दारूल उलूम अजमदिया शरीफ खान अशरीर मिस्वाही की तरफ से जारी किया गया है।

जारी किए गए अपील में कहा गया है कि ईद, मुस्लिम समाज के दरगाहों में होने वाले कार्यक्रमों , संदल ,और अन्य धार्मिक अवसरों में डीजे का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। अपील में यह भी कहा गया कि डीजे आदि की तेज आवाज खतरनाक, दिल दहलाने वाली होती है, जिससे कि बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगों , और नागरिकों को इससे परेशानी झेलने पड़ सकती है।

कभी भी सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह से तेज आवाज के साथ डीजे आदि बजाना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए किसी भी धार्मिक अवसरों पर ऐसा कोई भी काम करने से हमेशा बचना चाहिए, जिससे कि दूसरों को परेशानी, तकलीफ पहुंचे। जारी किए गए अपील में कहा गया कि " कभी भी किसी को भी नुकसान नहीं मत पहुंचाएं, और खुद भी नुकसान मत उठाओ।

जारी किया गया अपील स्वागत योग्य है, इस पर केवल मुस्लिम समाज को ही नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों को ध्यान देना चाहिए, वास्तव में हमारे त्योहार, ,धार्मिक आयोजन अमन चैन सुकुन, शांति. सद्भाव, भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए होते हैं, त्योहार, उत्सव, जुलूस निकाह आदि के समय मे सबको मिलकर शांति सद्भाव, भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, यह जरूरी नहीं कि इन अवसरों पर केवल अपनी खुशी के लिए शोरगुल मचाया जाए।

डीजे से थोड़े समय के लिए आनंद तो मिलता है, परंतु इसकी दिल दहलाने, कानफोड़ू तेज ध्वनि से नुकसान भी होता है। इसलिए हम सबको इस पर अवश्य ही गौर करना चाहिए।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!