अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश चार दिन तक सड़क किनारे भूखा प्यासा बारिश में तड़पा रहा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी खीरी बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर ग्रेट नंबर-18 के ग्राम छत्तीपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। खुटार रोड स्थित पंचायत भवन के पास करीब चार दिन पहले रात के समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल गोवंश चार दिनों तक बरसात के मौसम में सड़क किनारे भूखा-प्यासा तड़पता रहा।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई थी, लेकिन आरोप है कि घायल गोवंश को न तो गौशाला भेजने की व्यवस्था की गई और न ही उसके उपचार की कोई व्यवस्था कराई गई। चार दिन बीत जाने के बाद इसकी जानकारी भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को मिली।
अनूप गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खंड विकास अधिकारी, बांकेगंज को सूचना दी और घायल गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने तथा उसका उपचार कराने की मांग की। सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को घायल गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने के निर्देश दिए।
भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि खुटार रोड स्थित छत्तीपुर पंचायत भवन के पास चार दिन तक घायल गोवंश का सड़क किनारे पड़े रहना जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते घायल पशु का उपचार और संरक्षण किया जाता तो उसे इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन एवं संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*सहाबा पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, भीषण गर्मी में घंटों कटौती से लोग बेहाल* *एक माह में…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।