याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक संपन्न,जनहित से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की समिति ने की समीक्षा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-7 में मंगलवार को याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता याचिका एवं अभ्यावेदन समिति के अध्यक्ष एवं नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया ने की। बैठक में समिति के समक्ष प्राप्त याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया।
संबंधित प्रकरणों में विभागों से प्राप्त जानकारी एवं प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए समिति द्वारा प्रकरणवार चर्चा की गई। समिति ने जनसामान्य से संबंधित विषयों के निराकरण में विभागीय कार्यवाही की स्थिति की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
बैठक में समिति के सदस्यगण, विधानसभा सचिवालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समिति द्वारा विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष लारिया ने कहा कि याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों के माध्यम से प्राप्त जनहित से जुड़े विषयों का परीक्षण गंभीरता से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
याचिका एवं अभ्यावेदन समिति द्वारा जनहित से जुड़े प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा एवं उनके निराकरण की दिशा में बैठक में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा शक्ति संगठन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कनेरा देव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में व्याप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
पारस सिंघवी बने उदयपुर के नए महापौर उदयपुर / झीलों की नगरी उदयपुर के नगर निगम महापौर चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।